बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के औगासी रोड बेसरा खेर के पास बाइक व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के रहने वाले अखिलेश यादव उर्फ बच्ची पुत्र गऊदीन यादव उम्र करीब 32 वर्ष यह आज सोमवार को सुबह अपने घर से बाइक में सवार होकर सरसों लेकर तेल निकलवाने के लिए बबेरू चक्की जा रहा था। तभी औगासी रोड बेसरा खेर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अखिलेश यादव की मौके पर मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टर द्वारा परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है वही इस घटना को देखते हुए मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही बबेरू क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मिलकर दुख प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया है, और हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया है।