– घटना से परिवार मचा कोहराम
बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला कला गांव में कच्ची दीवाल गिरने से सो रही वृद्ध महिला की मौत हो गई, इस घटना से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला कला गांव निवासी परवतिया पत्नी जयकरन यादव उम्र करीब 80 वर्ष, यह अपने नाती के पुत्र विकास उम्र 8 वर्ष के साथ बीती रात्रि चारपाई पर सो रही थी, तभी सोमवार की सुबह अचानक कच्ची दीवाल गिर गई जिसमें चारपाई में सो रही परवतिया व उसके नाती के पुत्र विकास उम्र 8 वर्ष दिवाल के मलबे में दब गए, दीवाल गिरने की आवाज परिजनों ने सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी परवतिया व विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद परवतिया को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। है। जिला अस्पताल ले जाते समय वृद्ध महिला परवतिया की मौत हो गई, वही परवतिया के साथ सो रहे विकास उम्र 8 वर्ष बाल बाल बच गया, जिसकी मामूली चोटे आई हैं। वहीं मालवे में एक मेवेशी की दबकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा आज सोमवार की दोपहर करीब 1रू00 बजे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वहीं सूचना मिलते ही बबेरू क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है, वहीं परिजनों से मिलकर परिवार जनों को ढांढस बंधाया, और हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया है।