जांच में 7 लाख से अधिक का गबन भी पाया गया
– सचिव पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
बांदा। कमासिन विकासखंड के ग्राम पंचायत तिलौसा के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण व पंचायत सदस्यों ने जिला अधिकारी बांदा को 26 मार्च 2025 को शपथ पत्र सहित ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत किया था शिकायत करने के बाद डीएम के आदेश से जांच सीडीओ कार्यालय से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जांच अधिकारी चिन्हित किया गया था 2 महीने पहले जांच पूरी होकर जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में दे दी गई है जांच में दोषी भी प्रधान व सचिव मिले हैं जिन्होंने लाखों रुपए का गमन किया है लेकिन 6 महीने पूर्ण होने के बाद भी अभी तक प्रधान व सचिव के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई ना ही ग्रामीणों को जांच में कौन-कौन सी कमियां मिली है और कितने लाख का गमन पाया गया है किसी भी ग्रामीण को नहीं बताया गया शिकायतकर्ता गजराज सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्रामीण 6 महीने में लगभग 50 चक्कर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय बांदा के लगा चुके हैं इसके बावजूद भी जांच नहीं दिखाई गई आज शिकायतकर्ता गजराज जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां पर उसने अनुरोध किया लेकिन वहां पर तैनात बाबू ने उन्हें जांच दिखाने से साफ मना कर दिया । शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सचिन धर्मेंद्र प्रजापति एडीओ पंचायत भी है और लगभग 6 ग्राम पंचायत का चार्ज उसके पास है और उसने जिला पंचायत राज अधिकारी को मोटी रकम देकर जांच को दबाकर रखे हुए हैं । जबकि जांच में 7 लाख से अधिक का गबन भी पाया गया है। इसके बाद भी सचिव पर कोई कार्रवाई नहीं की गई । पीड़ित ने बताया कि अभी 16 सितंबर को भी जिला पंचायत राज अधिकारी के पास आया था उन्होंने कहा था कि जांच डीएम सर के यहां पर है। एक सप्ताह बाद जांच देने के लिए कहा था मगर आज फिर से वापस कर दिया यहकहकर की अगर एक सप्ताह के अंदर उसे जांच नहीं मिलती तो वह न्यायालय में डीएम बांदा को पार्टी बनकर कार्यवाही के लिए कहा है। जब इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि जांच हो गई है और आज पीड़ित आए हुए थे लेकिन मीटिंग चल रही थी इस कारण उनको जांच नहीं दी गई । जब उनसे इस संबंध में बात की गई कि जब सचिव धर्मेंद्र जांच में दोषी है तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया ।जब मामले की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी से लेनी चाहि तो उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।