– दीपावली से पूर्व बांदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
– निर्मित/अर्द्धनिर्मित पटाखा व पटाखा बनाने की सामग्री, बारुद, विस्फोटक रासायनिक पदार्थ आदि बरामद
बांदा। सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराने की शासन की मंशा एवं पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस .के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में 7 अक्टूबर की देर रात्रि को थाना कोतवाली देहात की पुलिस टीम को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुरेह में एक खेत में बने कमरे में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है । प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर छापेमारी कर अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया तथा अवैध रुप से पटाखे का निर्माण कर रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । मौके से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद, विस्फोटक रासायनिक पदार्थ, खाली डिब्बे, पैकिंग सामग्री, रैपर/कागज, पटाखे बनाने के उपकरण एवं निर्माण में प्रयुक्त आदि सामग्री बरामद की गई । । पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे दीपावली के पूर्व बाजार में अवैध रूप से पटाखों की आपूर्ति करने की तैयारी में थे । इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों द्वारा पटाखा बनाने की अवैध सामग्री वे कहाँ से लाते थे, तथा इस नेटवर्क के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों में अवधेश वर्मा पुत्र रामशरन वर्मा निवासी ग्राम हस्तम थाना बिसंडा जनपद बांदा, मोनू सेन पुत्र रामानंद निवासी खुरहण्ड थाना गिरवां जनपद बांदा है।