वाराणसी। स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले सिगरा स्टेडियम के पहले चरण का 80 फीसद काम पूरा हो चुका है। दूसरे व तीसरे चरण का काम भी तेजी से चल रहा है। यहां खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ताकि पूर्वांचल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके स्मार्ट सिटी के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण के काम के लिए 90 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें 69.54 करोड़ खर्च कर 80 फीसद काम पूरा किया जा चुका है। पहले चरण के तहत 14 हजार स्क्वायर मीटर में बन रहे मल्टीपररज हाल, प्रतियोगिता हाल, तरणताल, पुस्तकालय, खेल संग्रहालय आदि की सुविधा मिलेगी। सितंबर में पहले फेज का काम पूरा होने की उम्मीद है। दूसरे और तीसरे चरण का काम मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है दूसरे फेज का 25 फीसद काम पूरा हो चुका है। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डा. डी वासुदेवन ने बताया कि स्टेडियम का काम पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। तय समयसीमा के अंदर काम पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *