– अभियुक्त के कब्जे से लगभग 2.5 से 03 करोड़ रुपए कीमत की अवैध सूखा गांजा बरामद
बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन ईगल” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टाक के निकट पर्यवेक्षण में थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध सूखा गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि 8 अक्टूबर 25 को देर रात्रि थाना मटौंध व एसओजी पुलिस टीम गश्त व चेकिंग में भ्रमणशील थी इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश के रास्ते एक ट्रक में अवैध गांजे की खेप लाई जा रही है । इसी दौरान एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी के प्रभारी चंदन पाण्डेय द्वारा भी एक ट्रक में अवैध गांजे की खेप मध्य प्रदेश से होते हुए बांदा होते हुए महोबा ले जाने सूचना दी गई थी । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग करते हुए ट्रक को गोयरा मुगली मोड़ के पास से पकड़ लिया गया । तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 08 कुन्तल 01 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 से 03 करोड़ रुपए है । पकड़े गये अभियुक्त चन्दन पुत्र मुन्नु लाल निवासी महमूदपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह अवैध सूखा गांजा उड़ीसा से ला रहा था तथा उसे यह गांजा बबेरु के रहने वाले अंजनी तिवारी ने महोबा पहुंचाने के लिए कहा था । अंजनी तिवारी ने ही उड़ीसा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोपनीय तरीके से ट्रक में अवैध सूखा गांजा रखवाया गया तथा उसके ऊपर नारियल की रस्सी रख दी गई जिससे की रास्ते में किसी को शक ना हो । अंजनी तिवारी ने बताया कि गांजा को महोबा में कहां पहुंचाना है यह बाद में फोन करके बताएगा । यह कार्य करने के लिए अंजनी तिवारी ने मुझे 03 लाख रुपए देने के कहा था । अवैध सूखे गांजे में इतना फायदा देखकर मै(चन्दन चालक) मेरा कन्डक्टर रईस जो कानपुर का रहने वाला है दोनों लोगों ने अपने लिए भी 50-50 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा रख लिया । रास्ते में कन्डक्टर रईस सासाराम बिहार में गांड़ी से उतरकर कहीं चला गया । इस गाड़ी में 701 किलोग्राम गांजा अंजनी तिवारी का तथा 100 किलोग्राम गांजा मेरा(चन्दन) तथा मेरे कंडक्टर साथी रईस का है । पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है तथा इस क्रम में विस्तृत जांच की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी और इनके द्वारा कहां-कहां सप्लाई किया जाता था । इस सम्बन्ध में इनकी पूरी चेन का पता लगाकर इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । बता दें कि मुख्य अभियुक्त अंजनी तिवारी को थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 07 कुन्तल अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तों में चन्दन पुत्र मुन्नु लाल निवासी महमूदपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर है। जबकि फरार/वांछित अभियुक्तों में अजंनी पुत्र शिवमोहन तिवारी निवासी बबेरु थाना बबेरु जनपद बांदा व रईस पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात है।