– साइबर हेल्प डेस्क व साइबर थाना के अधिकारी/कर्मचारियों किया गया प्रशिक्षित
बांदा। दिन-प्रतिदिन बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन बांदा में आज एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में साइबर कमाण्डो उत्तम सिंह व शिवाकान्त मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त थानों में तैनात साइबर हेल्प डेस्क व साइबर थाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें फील्ड स्तर पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों की पहचान, जांच, निवारण एवं आमजन को जागरूक करने के विषय में जानकारी दी गई । साइबर अपराधों के नवीनतम प्रकार जैसे- ओटीपी फ्राड, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, यूपीआई स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल्स और फिशिंग ईमेल्स आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । प्राथमिक जाँच की विधियों- जैसे पीड़ित से सही जानकारी एकत्र करना, डिजिटल साक्ष्य को संरक्षित करना, आवश्यकतानुसार साइबर एक्सपर्ट्स की सहायता लेना आदि के बारे में भी बताया गया । साथ ही साइबर अपराध से बचाव हेतु आम जनता को जागरुक किए जाने हेतु साइबर सुरक्षा अभियान चलाने की रूप रेखा भी साझा करते हुए दिए जाने वाले सुझावों जैसे-अनजान लिंक पर क्लिक न करना, बैंकिंग जानकारी किसी से साझा करने, दो-स्तरीय सुरक्षा का प्रयोग करनें, किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर काल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *