बांदा। हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की ओर से अलीगंज स्थित संस्था के आफिस से दीपावली के शुभ अवसर पर बेवा ज़रूरत मंद परिवार को राशन, मिठाई तथा बच्चो को चॉकलेट एवं गिफ्ट आदि का वितरण किया गया ताकि ज़रूरत मंद परिवार वर्ग में भी दीपावली की खुशियों को बाटा जा सके राशन, मिठाई एवं गिफ्ट पाकर ज़रूरत मंद परिवारों ने संस्था के लोगों को आशीर्वाद दिया एवं गिफ्ट पाकर बच्चों ने खुशी का इज़हार किया। आपको बताते चले इससे पूर्व संस्था की टीम के द्वारा गरीब बच्चियों की शादी में मदद,अस्पताल में फल वितरण,गरीबों को दवा इलाज ऑपरेशन में मदद, दीपावली में कपड़ा वितरण,राशन वितरण आदि ज़रूरत मंद परिवारों को सहयोग संस्था पिछले कोरोना काल लाकडाउन से ही लगातार करती चली आ रही है और ये सिलसिला लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *