बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी/गलत ट्रांजेक्शन का शिकार होने वाले 08 पीड़ितों के खाते में कुल 11.77 लाख रुपये वापस कराये गये । गौरतलब हो कि विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के राशियों को वापस कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साइबर थाना की टीम को दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा 08 व्यक्तियों के कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपये वापस कराए गए । जिनमें संतोष कुमार साहू पुत्र बदलू प्रसाद निवासी तिन्दवारी रोड कस्बा बबेरु के साथ साइबर अपराधियों द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 8,07,183 रुपए की ठगी की गई थी, सुमित कुमार गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी छोटी बाजार बन्योटा कोतवाली नगर के साथ साइबर अपराधियों द्वारा ट्रेंडिंग के नाम पर 3,23,177 रुपए की ठगी की गई, जबकि इस्लाहुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन निवासी छावनी थाना कोतवाली नगर द्वारा 20000 रुपए, अमन कुमार गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी मढ़ियानाका थाना कोतवाली नगर द्वारा 7140 रुपए, हारुन रशीद पुत्र मोहम्मद शफी निवासी खाईपार थाना कोतवाली नगर द्वारा 6000 रुपए, सुशील कुमार निवासी कस्बा व थाना बिसंडा द्वारा 5000 रुपए, प्रद्युमन सिंह पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी तिन्दवारी थाना कोतवाली नगर द्वारा 5000 रुपए एवं सौरभ तिवारी पुत्र रामराजा तिवारी निवासी गोखिया थाना अतर्रा द्वारा 3000 रुपये का गलत ट्रांजेक्शन किया गया था । सभी पीड़ितों के द्वारा शिकायती दर्ज कराई गई थी । जिनका साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा उनकी राशि बरामद कराई गई । सभी पीड़ितों द्वारा साइबर ठगी/गलत ट्रांजेक्शन की राशि वापस कराने के लिए पुलिस का ह्रदय से धन्यवाद दिया गया ।