नरैनी/बांदा। मोटरसाइकिल में बालू भरी बोरिया लादकर बेचने जा रहे युवक ने दरवाजे में खेल रहे 6 साल के मासूम को टक्कर मार कर कुचल दिया।सीएचसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के शहीदन पुरवा अंश गोरेपुरवा निवासी दिलीप वर्मा का 6 साल का पुत्र कुलदीप दोपहर बाद 3 बजे अपने दरवाजे पर हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था।इसी समय तेज गति से आये बाइक सवार ने इसे ठोकर मार कर कुचल दिया।इसके दादा सोना ने बताया कि घायल नाती को सीएचसी इलाज के लिए लाए थे यहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है।बताया कि बागै नदी के बरछा घाट से दिनभर मोटरसाइकिल में बालू भरी बोरिया लादकर युवक तेज रफ्तार से निकलते हैं इन्हें कोई रोकने वाला नही है।बताया कि बाइक सवार आरोपी को उन्होंने पकड़ लिया है कोतवाली पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।दादा ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *