बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव के पास बाइक सवार तीन लोग ई रिक्शा से टकरा जाने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये घायलों को इलाज हेतु सामु स्वा केन्द्र मे भर्ती कराया जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल पर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव निवासी मोहन लाल पुत्र छोटेलाल उम्र 26 वर्ष व रमेश पुत्र राम लखन उम्र 25 वर्ष निवासी मझीवा व दिव्या पुत्री मोहन लाल 4 वर्ष यह एक ही बाइक मे सवार होकर रयान गांव जाते समय उमरी गांव मे ई रिक्शा सामने से जाने से टकरा गये और बाइक गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये घायलों को इलाज हेतु सामु स्वा केन्द्र में भर्ती कराया यहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद रमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिए।