जसपुरा/बांदा। संकुल चंदवारा की संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी खुर्द में नोडल शिक्षक अशोक गुप्ता एवं प्रधानाध्यापक रामकिशोर की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान गौरी खुर्द एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा के अध्यक्ष चन्द्रमोहन साहू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सूरज उ.प्रा.वि. सोनामऊ कंपोजिट तथा बालिका वर्ग में अनामिका उ.प्रा.वि. पंक्षीथोक चंदवारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में जूनियर वर्ग बालक की विजेता टीम उ.प्रा.वि. कान्हाखेड़ा रही। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, संघ मंत्री छोटे बाबू, इंटर कॉलेज चंदवारा के प्रिंसिपल अजीत सिंह, व्यायाम शिक्षक शिवमंगल सिंह, राकेश शिवहरे, अरुण सोनी, भावना देवी, दीक्षा पांडे, प्रियंका सोनवानी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में अरविंद कुमार, संतोष कुमार, अमरनाथ, स्वप्निल, सुशील कुमार, आलोक गुप्ता, अनुराग, चंद्रभान, अरुण शर्मा व लेखचंद त्रिपाठी का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में अशोक गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *