वाराणसी। अदालत के आदेश पर इस समय ज्ञानवापी का ASI सर्वे चल रहा है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कर रही है। इसी बीच विश्व वैदिक सनातम संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने पत्र लिखकर ज्ञानवापी विवाद को सुझाने की पहल की है। इसके लिए हिंदू व मुस्लिम दोनों पक्षों को आमंत्रित किया है जितेंद्र सिंह बिसेन ने वीडियो जारी कर बताया कि देश में शांतिपूर्ण माहौल रहे और इस गंभीर मसले को आदलत के बाहर सुलझाया जाए, इस सोच के साथ खुला पत्र जारी किया गया है। हिंदू पक्ष की तरफ से केस की मुख्य वादिनि राखी सिंह की सहमति के बाद यह पत्र जारी किया गया है। ज्ञानवापी प्रकरण का निस्तारण जल्द से जल्द हो यह हिंदू और मुस्लिम पक्ष चाहता है। ऐसे में न्यायालय में संवैधानिक लड़ाई दोनो तरफ से लड़ी जा रही है। यदि आपसी सहमति से इस मामले का हल निकल सकता है, तो इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है। न्यायालय के बाहर मुद्दे को सुलझाने के लिए लिखा गया पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम पक्ष से पहल करने की कही थी बात प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान मुस्लिम पक्ष से इस मामले को निस्तारण के लिए पहल करते की उम्मीद जताई थी। ऐसे में हिंदू पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी मामले को आदलत के बाहर सुलझाने की सार्थक पहल की जा रही है। आदलत के बाहर ज्ञानवापी विवाद को सुलझाने के इस पत्र के बाद फिलहाल मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में अब सभी को मुस्लिम पक्ष की तरफ से आने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार है।