वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव में रविवार को नल लगवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। इस दौरान घायल महिला ने इसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाने के इलाकाई दरोगा सहित महिला कांस्टेबल ने बीच बचाव किया बता दें कि स्थानीय गांव निवासिनी मन्ना देवी रविवार को अपने दरवाजे पर वाटर सप्लाई का पाइप एक लगवा रही थी। इसी दौरान विपक्षियों ने वाटर सप्लाई के पाइप के काम को रोकवा कर गाली गलौज करने लगे वहीं जब मन्ना देवी ने उन लोगों को गाली गलौज देने से मना किया तो विपक्षियों ने मन्ना देवी को लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला मिर्जामुराद थाने पहुंच विपक्षी गुड्डी देवी, गुंजा, अवधेश समेत 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई।