पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

लखनऊ । नगराम कस्बा नगराम से छितौनी मार्ग पर बने लाइसेंसी पटाखा भंडारण और निर्माण गोदाम में भीषण आग लग गई और विस्फोट हुआ विस्फोट की आवाज से गूज उठाना नगराम क्षेत्र वही बारूद से बने विस्फोटक पदार्थ की आवाज कई किलोमीटर हुई फैक्ट्री के ऊपर लगी टीन सेट के चिथड़े उड़ गए क्षेत्री लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि गोदाम के बगल में पराली जलाई गई थी उसी की वजह से आग की चिंगारी गोदाम के अंदर पहुंच गई और विस्फोट हुआ है वहीं विस्फोट की सूचना मिलते ही डीसीपी निपुण अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त विकास पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की मौके पर दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई गई जानकारी के मुताबिक नगराम कस्बा निवासी इशरत अली का पटाखा बनाने का लाईसेंस है नगराम से छितौनी मार्ग पर आबादी से दूर सड़क किनारे टीन शेड के नीचे गोदाम बना रखा था मौके पर डीसीपी निपुण अग्रवाल एसीपी विकास पांडेय घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया! वही विलंब से पहुचे फायर ब्रिगेड ने विस्फोट को गोदाम व जल रहे धान फसल की आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *