कानपुर: कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12311 में चल रही चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस को एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में नकदी मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि यह 38.20 लाख रुपए थे।सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध बैग देखकर रेलवे पुलिस ने चेकिंग की, जिसमें 500, 200 और 100 रुपए की गड्डियों से भरा बैग मिला। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम मनीष बताया।

रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस व्यक्ति को कानपुर RPF के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह रकम अवैध वेंडिंग या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित तो नहीं।

RPF ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसे किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित करें।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *