*पशु सखी क्षमता विकास कार्यक्रम का रायबरेली में शुभारंभ*
रायबरेली। पशुधन विकास, ग्रामीण आजीविका एवं स्वावलंबन कार्यक्रम के अंतर्गत पशु सखी क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वास संस्थान के तत्वाधान से रायबरेली जनपद में किया गया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी वेटरिनरी ऑफिसर श्री संजय सिंह, संस्थान सचिव बिपिन बाजपाई द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।
उद्घाटन अवसर पर श्री संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से गांवों में आर्थिक समृद्धि लाई जा सकती है। उन्होंने पशु सखियों से प्राप्त प्रशिक्षण का सही उपयोग कर अपने गांव में पशुपालकों को जागरूक करने का आह्वान किया।
आगे बिपिन बाजपाई ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान के किस तरह से जनपद के सताव विकास खण्ड का चयन कर 20 गॉव को शामिल कर के लगभग 700 बकरी पलकों के साथ हम इस परियोजना को आगे बढ़ा रहे महिलाओ की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे है
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से चयनित कुल 20 पशु सखियां भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बकरी पालन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों, उन्नत नस्ल विकास, पशु पोषण, टीकाकरण, रोग प्रबंधन, स्वच्छता, पशु आवास व्यवस्था तथा कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को पशुपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं, बाजार से जुड़ाव तथा आय बढ़ाने के उपायों के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विश्वास संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से पशु सखियों को गांव स्तर पर पशुपालकों की सहायता करने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि पशुधन की उत्पादकता बढ़ाई जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो।
यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी 26 से प्रारंभ होकर 14 फरवरी 26 तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विश्वास संस्थान के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर संस्थान की कार्यक्रम डायरेक्टर रेखा सिंह कार्यक्रम समन्वय विकास बाजपेई AI मैनेजर हिमांशु चौधरी सहित प्रशिक्षण साथियों में संगीता, दुर्गा, नाजरा, सुमन,गुड़िया, सहित अन्य को लोग उपस्थित थे