बांदा। बुन्देलखण्ड न्याय मोर्चा के अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने जिलाधिकारी बांदा को पत्र भेजकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय कुमार पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और गबन के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि श्री अजय कुमार ने ठेकेदारों से साठगांठ कर सरकारी खजाने को भारी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने चहेते ठेकेदारों को 2022-23 और 2023-24 में अनियमित भुगतान किए, जिसमें कुल लगभग 99.76 लाख रुपये (करीब 1 करोड़) का संदिग्ध गबन बताया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए, लेकिन प्रभाव से जांच प्रभावित की जा रही है। अजय कुमार ने राजनीतिक दबाव से कई बार स्थानांतरण टलवाया और अभी तक नए स्थान पर कार्यभार नहीं ग्रहण किया है। मोहनलाल वर्मा ने मांग की है कि अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए, उनके मोबाइल पर सर्विलांस लगाया जाए, सभी भुगतानों की सीबीआई या ईओडब्ल्यू से जांच कराई जाए, अवैध संपत्ति जब्त की जाए और कठोर कानूनी कार्रवाई हो। यह मामला लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा बताया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *