बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाँदा के राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सबीहा रहमानी, जयंती सिंह, नीतू सिंह के नेतृत्व में सात दिवसीय शिविर जो नगर की पिछड़ी व दलित बस्ती बारी मोहाल, दरी मोहाल और अहीर मोहल्ले में लगाया गया है, इस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी शिवरार्थी छात्राओं ने बस्ती में जाकर सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया । आज का विषय थि,ष्पीसी पीएनडीटी एक्ट एवं कौशल विकास योजना का लाभ । इस विषय पर डाक्टर सबीहा रहमानी, एवं डाक्टर नीतू सिंह ने स्वयं सेवी छात्राओं और बस्ती के लोगों को जागरूक करने के साथ डरक्टर सबीहा रहमानी ने कहा लड़का-लड़की एक समान, दोनों हैं समाज का मान इस भाव के साथ यह प्रण किया कि पुत्री के जन्म को पुत्र जन्म के समान स्वीकार करेंगे । बेटी है तो कल है, सृष्टि संचरण उसी के दम पर है । यह उदगार उन्होंने द्वितीय सत्र में शिविर के विश्राम स्थल पर उपर्युक्त विषय पर संगोष्ठी का आयोजन के समय अभिव्यक्त किए । मुख्य वक्ता के रुप में जनशिक्षण संस्थान के निदेशक मोहम्मद सलीम और सौम्य खरे उपस्थित रहे । उन्होंने महिला सशक्तीकरण हेतु आर्थिक आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री की कौशल विकास योजना पर सविस्तार प्रकाश डाला । इस अवसर डा. राम नरेश पाल, नीलम मिश्रा आज की टोली नायक कल्पना, शैलजा, पूनम, रिमझिम, निशा, रजनी, नेहा, लक्ष्मी, गायत्री, आफरीन, मीनाक्षी, प्रीति, अरबिया, श्रद्धा , पूर्णिमा, मनीषा, अदीना, खदीजा ,आकांक्षा सविता, रोशनी ,पायल, रुखसाना, कोमल सिंह आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *