बांदा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वैश्विक मानवाधिकार संरक्षण फाउंडेशन के तत्वाधान में आज राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय बांदा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता प्राचार्या दीपाली गुप्ता मुख्य अतिथि न्यायाधीश अवधेश नारायण द्विवेदी पूर्व जज सी.वी.आई दिल्ली,विशिष्ट अतिथि मदन मोहन वर्मा,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, विशिष्ट अतिथि डा. संगीता सिंह, मंजुला अग्रवाल संचालन डा. सबीहा रहमानी एवं नम्रता अग्रवाल डा. गोपाल गोयल चेयरमैन प्रकाश सोनी राष्ट्रीय सचिव व विशेष उपस्थिति श्रीमती ज्योत्सना पुरवार छाया सिंह,शशि मेहरा,रीता गुप्ता नीलिमा पुरवार,अंजू दमेले, आर. बी सिंह तोमर प्राचार्य राजीव गांधी डिग्री कॉलेज,अशोक त्रिपाठी जीतू ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या दीपाली गुप्ता,डॉ नीलम सिंह, ज्योत्सना पुरवार छाया सिंह सहित अतिथियों ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में  आगंतुकों  द्वारा महिला शक्ति का संदेश दिया गया। समारोह में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्राओं और बड़ी संख्या में अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में आयोजक गोपाल  गोयल, नमृता अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *