– गरीब बेटी की शादी कराने का निर्णय
बांदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की मासिक बैठक शहर के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता संजय ककोनिया ने किया।
बैठक का नेतृत्व संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने किया तथा होटल के संचालक फरहत भाई का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई और सर्वसम्मति से 19 अप्रैल 2026 को एक गरीब लड़की की शादी संपन्न कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शादी के आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग देने और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जरूरत के अनुसार वे हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तैयार हैं।