– चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म को हटाया गया
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज यातायात पुलिस द्वारा बांदा शहर क्षेत्र में चारपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारपहिया वाहनों मे अवैध रुप से लगी काली फिल्मों को हटवाया गया और वाहन चालकों को काली फिल्म के दुष्परिणामों व कानून प्रावधानों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया । साथ ही भविष्य में किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहनों पर मनमाने ढंग से काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई । इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न ले जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई । साथ ही साथ बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, जनपद में यातायात व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें । अभियान के दौरान कुल 270 वाहनो से करीब 02 लाख 70 हजार का चालान करते हुई कड़ी चेतावनी दी गई ।