– अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद
बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना गिरवां पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि ग्राम जरर के रहने वाले बच्चू द्वारा थाना गिरवां पर 4 अप्रैल 26 को प्रार्थना पत्र दिया गया कि 31 मार्च की देर रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा भैस चोरी कर ली गई है । सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया और त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को छिवांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नवलकिशोर उर्फ पंजाबी पुत्र लालमन उर्फ कडाके निवासी तिन्दुही थाना गिरवां जनपद बांदा है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कमासिन/बांदा। घर की छत पर सो रहे युवक की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत की चर्चा पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम जामू निवासी सोनू राजपूत 23 वर्ष अपने परिवार के साथ दिन में गेहूं कटाई का काम करके देर शाम घर वापस लौटा था। घर में खाना पकने में देर होने के कारण सोनू अपने घर की छत पर जाकर आराम करने लगा। बताते हैं थकान की वजह से सोनू को नींद आ गई। रात खाना बन जाने से सभी लोग खाना खाकर लेट गए। पारिवारिक जनों को लगा कि सोनू कहीं खा पीकर नशे की हालत में सोया होगा। सोनू खाने-पीने के साथ नशे का शौकीन था। सुबह जब परिवार के लोग छत के ऊपर गये तो देखा कि सोनू सोया हुआ है। घर वालों को जगाने पर सोनू नहीं उठा। घर वालों को शंका हो गई कि सोनू इस दुनिया में नहीं रहा। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी निशा का रो-रो कर बुरा हाल है। माता सरस्वती बेटे के गम में रह रहकर का बेहोश हो जा रही है।सोनू की शादी 2024 में गांव के राजेंद्र बाबू राजपूत की लड़की निशा से हुई थी। बताया जाता है की सोनू नशे का काफी शौकीन था। सोनू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के भाई मोनू ने बताया कि 5-6 वर्ष पूर्व पिता रामबाबू एवं बाबा जगदीश की कीटनाशक दवा धोखे से खा जाने पर मौत हो गई थी। सोनू के कोई बहन नहीं है। बेटे के गम में मां सरस्वती, पत्नी निशा का रो रो का बुरा हाल है। गांव में सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की चर्चा खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन हेतु जिले में भेज दिया है। थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *