– चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पैलानी/बांदा। थाना क्षेत्र के इछावर गांव के मजरा पांडवन डेरा में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पांडवन डेरा निवासी गौतम निषाद (30) पुत्र स्वर्गीय सियाराम निषाद ने अपने कच्चे मकान में लकड़ी की बल्ली से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो उसकी मां ननकी घर के भीतर पहुंचीं। वहां बेटे को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
मृतक के भाई जयकरन ने बताया कि गौतम की शादी करीब पांच वर्ष पहले दसौली गांव निवासी खुशबू से हुई थी। उसके चार छोटे बच्चे हैं। गौतम सात भाइयों में पांचवें नंबर पर था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कभी-कभी वह बाहर जाकर भी काम करता था।परिजनों के अनुसार, गौतम की पत्नी करीब आठ माह पहले मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। हालांकि घर में किसी प्रकार का विवाद होने की बात सामने नहीं आई है।सूचना मिलने पर पैलानी थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की।