बांदा। उतर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा नरैनी में अध्यक्ष एवं मंत्री सहित सात पर्दों का निर्वाचन निर्विरोध तहसील के नीलकंठ सभागार पर संपन्न हुआ। सदर बांदा के लेखपाल संघ के मंत्री राकेश राजपूत निर्वाचन अधिकारी एवं पैलानी के मंत्री नीरज विश्वकर्मा सह निर्वाचन अधिकारी रहे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर उमाशंकर गुप्ता, मंत्री पद पर रविशंकर राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशिता शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमल शर्मा, उपमंत्री पद पर धर्मेंद्र चौहान,कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र ऑडिटर पद पर आशीष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *