हमीरपुर। कंस मेला के दृष्टिगत शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना मौदहा क्षेत्र में आयोजित जुलूस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *