– खाली सिलेंडरों के चलते टला बड़ा हादसा, करीब तीन घंटे तक बाधित रहा यातायात

तिंदवारी (बांदा)। कस्बे में दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शनिवार दोपहर करीब 1रू30 बजे तेरही मोड़ के आगे प्रकाश ट्रैक्टर गैरेज के पास भारी-भरकम सिरसा का पेड़ अचानक बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर गिर गया। इसी दौरान बांदा की ओर से आ रहा सीएनजी सिलेंडर लदा ट्रक पेड़ की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि ट्रक में लदे सीएनजी सिलेंडर खाली थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पेड़ के हाईवे पर गिरने से करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर पेड़ पड़ा रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक पेड़ को हटाया नहीं जा सका था, जिससे यातायात प्रभावित रहा।वहीं, तेरही मोड़ के पास लगातार बारिश के कारण सड़क पर पिछली बार की अपेक्षा काफी अधिक पानी भर गया है। जलभराव के चलते सड़क पर पहले से बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं और वाहन उनमें फंस रहे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *