– सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
बदौसा (बांदा)। बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेडिया गांव में मामूली जमीन विवाद को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पीड़िता की बेटी ने छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पचपेडिया मजरा तरसुमा निवासी शकुंतला पुत्री कोदा यादव ने थाना बदौसा में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं, जबकि मां और भाई-बहन गांव में रहते हैं। आरोप है कि 23 सितंबर की शाम करीब सात बजे गांव के बुद्धविलास और संतोष पुत्रगण रामसजीवन यादव, चुन्नू भइया और मुन्नीलाल पुत्रगण चंदा यादव, सिकंदर पुत्र मुन्नीलाल तथा रजनीश पुत्र संतराम पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंचे।आरोप है कि सभी ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में मां के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। शोर सुनकर शकुंतला और उसके भाई-बहन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए घर के अंदर घुसने पर आरोपी वहां भी पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की। तहरीर के अनुसार, आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया गया, जहां उपचार चल रहा है।क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने वीडियो संदेश जारी कर  बताया कि 25 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *