– कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में किया प्रदर्शन
बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में संविधान / लोकतन्त्र मूल्यों के रक्षार्थ सैकड़ों की संख्या में एकत्रित कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर शहर के मध्य अशोक लाट पर पुलिस से जद्दोजहद करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड, बांदा में प्रख्यात क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वर्तमान केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा निरन्तर संविधान एवम् लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए देश के अन्दर तेरह करोड़ से अधिक मतदाताओं का नाम काटकर अनेक प्रदेशों में भाजपा सरकारें बनवाने में प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष रूप से मदद की जा रही है, जिसका खुलासा अन्य चुनाव आयुक्तों द्वारा किया गया है। सैकड़ों की संख्या में जिला कांग्रेस कार्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए कचेहरी, कलेक्ट्रेट, संकट मोचन होते हुए अशोक लाट, बांदा पहुंच कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मांग की है कि महत्वपूर्ण मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट एवम् राष्ट्रपति स्वतः संज्ञान लेकर इस्तीफा लें व रॉ एजेंसी से जाँच कराकर दोषी को दंडित कर देशवासियों के साथ न्याय करें, अन्यथा सड़क से संसद तक कांग्रेस यह लड़ाई जारी रखेगी। सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।