मोहनलालगंज लखनऊ

मोहनलालगंज से बस में बैठकर इलाहाबाद मां से मिलने जा रही युवती नहीं पहुंची घर युवती के भाई ने एक युवक पर बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है मोहनलालगंज क्षेत्र में रहने वाले भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी बहन बीते शनिवार को मोहनलालगंज से फतेहपुर जाने वाली बस मैं बैठकर बछरावां गई हुई थी और बछरावां से दूसरी बस से इलाहाबाद मां के पास जाने की बात कही थी लेकिन वह मां के पास घर नहीं पहुंची घर न पहुंचने पर उसकी काफी खोजबीन की गई परंतु उसका कुछ पता ना चल सका भाई ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बहन हरीश नामक युवक से फोन पर बातचीत करती थी जानकारी होने पर जब मैंने हरीश को फोन किया तो उसने मेरा फोन नहीं उठाया उसके बाद जब मैंने हरीश के भाई के पास फोन किया तो उसने कहा तुम्हारी बहन हमारे भाई हरीश के पास है इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया भाई की तहरीर के आधार पर नामजद युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर युवक व युवती की तलाश की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *