वाराणसी। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के चेक इन काउंटर पर भीड़ जमा हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ने ट्वीट कर इसकी शिकायत प्रबंधन से की दरअसल बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक घंटे के अंदर दो विमानों की रवानगी होने के चलते यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई। इस पर अरविंद पुरोहित नामक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर ट्वीट कर प्रबंधन से शिकायत की। एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्वीट का संज्ञान लेते हुए खेद जताया एयरपोर्ट प्रबंधन ने ट्वीट का जवाब दिया कि हमलोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सीआईएसएफ के जवान भी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारी तैनात रहते हैं।