वाराणसी। लोकसभा चुनाव  से पहले कांग्रेस पार्टी में हुए फेरबदल के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कमान अजय राय को दी गई है। अजय राय को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के प्रथम काशी आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस के नवागत अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे अजय राय का स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोल नगाड़ों के थाप के साथ पुष्पवर्षा कर दिया। इस दौरान अजय राय के समर्थन में एयरपोर्ट परिसर में जमकर नारे लगाया गया। वाराणसी एयरपोर्ट से निकलते ही अजय राय को माला पहनने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आतुर दिखे। वही अजय राय अपने स्वागत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को देखते ही पांव छुए वही मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ता और नेता यहां पहुंचे हुए है, मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि डंके की चोट पर मैं कह रहा हूं, कि कांग्रेस पार्टी जीतेगी यह विश्वास दिलाता हूं। राहुल गांधी ने जो संदेश दिया है, उसे घर -घर पहुचाऊंगा। पार्टी ने जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी दी है, उसका हम निर्वाह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *