कानपुर – जहां एक ओर योगी सरकार दबंगो भूमाफियों पर पूरी तरह से लगाम लगा रही वहीं जहां भी मौका मिलता हैं दबंग हावी हो जाते हैं ऐसा ही मामला 65/114 मोतीमोहाल , थाना हरवंश मोहाल निवासिनी मीरासिंह पत्नी स्व0 चन्द्रभान सिंह का आया हैं जिन्होंने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि उसका मकान सास के नाम है। दबंग अनिल मिश्रा अपनी दबंगई के बल पर जबरदस्ती खाली कराना चाहता है। इसके लिए अभद्रता, गाली गलौज देना और धमकी देने व पास्को ऐक्ट लगवाऊँ गा और तुम सभी को बर्बाद कर दूंगा, नहीं तो घर छोड़कर चले जाओ।
पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर उन्होंने सी ओ कलक्टर गंज भेजा उन्होंने एस ओ हरवंश मोहाल को भेजा।
इस जानकारी पर अनिल ने अपनी पत्नी और बेटा बेटी सहित हंगामा करने लगे। महिला थाना से फोर्स आई, लेकिन फोर्स के जाने के बाद फिर वही अभद्रता करने लगे, कहते हैं हम पत्रकार हैं कोई कुछ नहीं कर सकते।
प्रर्थिनी की मांग है कि विपक्षी सदस्यों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाय और उनके अभद्रता से बचाया जाए।