कानपुर नगर । थाना शिवली छेत्र के अंतर्गत कानपुर देहात ग्राम बसेही निवासी चंद्रभान पुत्र स्व0 राधेलाल ने आज कानपुर प्रेस क्लब में वार्ता करते हुए बताया कि वह अनुसूचित जाति का दिव्यांग व्यक्ति है। उसका एकमात्र कमाऊ पुत्र संदीप सोनकर 23 जुलाई को सुबह 7:30 बजे गांव के ही दो मित्रों के साथ खेरेश्वर घाट पर गंगा नहाने के लिए निकला ।
रास्ते में उसे माना ताला निवासी मोहित पाल पुत्र रामनारायण अपने मित्रों व कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे और उसके दोनो साथियों को बुरी तरह से मार कर अधमरा कर दिया। उसका मोबाइल, गले की सोने की चेन व अंगूठी लूट लिया। जानसे मार देने के लिए संदीप सोनकर को हाई टेन्शन बिजली के तार पर पास के घर की छत से फेक दिया।
वह बुरी तरह जल चुका था। घटना शिवराजपुर थाने की है मृतक के पिता ने पुलिस से शिकायत की तो उल्टा भगा दिया और बोला तुम्हारा बेटा चोरी करने आया था हम उसकी प्राथिमिकी नहीं लिखेगे।
पुलिस आरोपियों से मिलकर रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है आरोपी मेरी बेटी के साथ भी बुरा काम करने की धमकी व पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देते घूम रहे हैं। पुलिस पूरी तरह उन सबको संरक्षण दे रही है।
प्रसाशन से विनम्र निवेदन है कि मेरे परिवार की सुरक्षा की जाय और रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *