मोहनलालगंज लखनऊ
नगराम थाना क्षेत्र के ममाईमऊ गांव में विधुत विभाग द्वारा ओटीएस कैम्प के दौरान गांव के ही एक घर मे अनाधिकृत तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर लाइन मैन को टोकना महंगा पड़ गया दबंग चार भाइयों ने लाइन मैन की पिटाई कर घायल कर दिया
नगराम समेसी विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को ममाईमऊ गांव में विद्युत विभाग टीम द्वारा ओटीएस कैम्प लगाया गया था कैंप के दौरान लाइन मैन बोधराम द्वारा गांव में ही कैम्प प्रसार -प्रचार किया जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामसेवक अपने घर से करीब 50 मीटर दूर अतिरिक्त केबिल खींचकर दूसरे मकान में भी अनाधिकृत रूप से बिजली का प्रयोग करते पाए गए। जिस पर लाइनमैन ने रोक टोक की तो रामसेवक के बेटे रिंकू अमित पिंटू व गोविंद ने लाइनमैन बोधराम से रौब झाडते हुए गाली गलौज करने लगे जब लाइनमैन ने इसका विरोध किया तो दबंग भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद उनकी टीम द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी तो दबंग भाई धमकाते हुए मौके से भाग निकले अवर अभियंता ने रविवार को मामले की शिकायत नगराम पुलिस से की नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया अवर अभियंता आशीष कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट समेत सरकारी कार्य मे बाधा डालने समेत कई धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।