मोहनलालगंज लखनऊ
मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है मोहनलालगंज नगर पंचायत गौरा के मजरा भाटन खेड़ा गांव निवासी नंदकिशोर शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह मेरे घर पर अखंड रामायण का पाठ शुरू होने जा रहा था तभी मेरे पड़ोसी श्याम सुंदर ललित कुमार व उत्तम शर्मा समेत करीब आधा दर्जन लोग घर में धारदार हथियार लेकर घुस आए रामायण पाठ का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे मेरे विरोध करने पर विपक्षियों ने एक राय होकर हमला कर दिया जिसमें विपिन केतकी तनु पम्मी आदि लोगों को काफी चोटें आई हैं और जान माल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले वहीं दूसरे पक्ष की सावित्री देवी निवासिनी भाटन खेड़ा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह मेरे पड़ोस के रहने वाले नंदकिशोर विमलेश कमलेश समेत लगभग एक दर्जन लोगों ने मेरे घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें मेरे परिजनों को काफी चोटें आई हैं इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है |