मोहनलालगंज लखनऊ
मोहन लालगंज कस्बा में उमड़ी भीड़ हमने वचन निभाया है, मंदिर वहीं बनाया है मोहनलालगंज लखनऊ 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी अभियान के प्रभारी अंकुर अवस्थी सुशील रावत दीपू जी गिरीश जी अजीत जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले देशभर में अक्षत कलश पूजन यात्रा निकाली जा रही है अक्षत कलश यात्रा प्रकृति भारती से शुरू होकर मोहनलालगंज बाजार, राधा स्वामी, होते हुए काले वीर बाबा मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर प्रकृति भारती में यात्रा का समापन हुआ समापन में सभी न्याय पंचायतों के अभियान प्रभारी को अयोध्या पूजित अक्षत कलश राम जी के चित्र मंदिर का साहित्य आदि प्रदान किया गया मोहनलालगंज में अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ लगी रही जय श्री राम बच्चा बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का, के नारों डीजे और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा धूमधाम से निकाली गई. वही कस्बे में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर महिलाओं और पुरुषों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया .वही डीजे की धुन पर भक्त जमकर थिरके श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत हर घर महासंपर्क अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसको लेकर आज मोहन लाल गंज कस्बा में अक्षत पूजन कलश यात्रा का आयोजन किया गया कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओ और पुरुषों की भीड़ के साथ सुरक्षा व्यवस्था बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकुर अवस्थी सुशील रावत, दीपू वाजपेई जी दिलीप सिंह उमेश गिरीश शिवअटल सिंह दिवाकर सिंह राजेश यादव सचिन दिवेदी महेश वैश्य महेंद्र मिश्रा , संजय सिंह राज किशोर अजीत आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।