राजेश मिश्रा संवाददाता

लखनऊ । निगोहां थाना क्षेत्र के रामपुर गढी गांव के पास देवी खेड़ा मीरखनगर छोटी नहर में बुधवार देर रात घनघोर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर एक बोलेरो नहर पुलिया से टकरा कर नहर में जा गिरी जिसमे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची निगोहां पुलिस ने बुलेरो चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए मोहनलालगंज सीएससी अस्पताल भेजा जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरो ने यूवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया। जनपद बाराबंकी थाना लोनी कटरा छंदौली निवासी सुशील कुमार पुत्र रघुराज वर्मा उम्र लगभग 26 वर्ष बुधवार देर रात वह बोलेरो से नगराम की तरफ से निगोहा की ओर आ रहा था इस दौरान सुबह करीब 5 बजे अधिक कोहरे के कारण रामपुर गढ़ी गांव के पास देवीखेड़ा मीरखनगर छोटी नहर की पुलिया से टकराकर बोलेरो कार नहर में जा गिरी जिसमे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने घायल चालक को सीएससी मोहनलालगज भेजा जहां पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला मृतक तीन भाई थे यह दूसरे नम्बर पर था इनका बड़ा भाई धीरज और छोटा भाई प्रभात है धीरज ने बताया कि उसका भाई सुशील घर का ही ट्रैक्टर और बोलेरो चलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *