मोहनलालगंज लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर बुधवार की सुबह अतरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल खंड पर एक अज्ञात अधेड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है मोहनलालगंज नगर पंचायत के अतरौली क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अधेड़ के शव के पड़े होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया और शिनाख्त न होने के बाद शव को पीएम के लिए मर्चरी भेजकर सुरक्षित रखवा दिया। रेलवे ट्रैक पर अज्ञात अधेड़ के शव पड़े होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अतरौली निवासी आकाश ने थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने 50 वर्षीय चाचा नंदकुमार मिश्रा के रूप में की। आकाश ने पुलिस को बताया कि चाचा नंद कुमार का कुछ दिन पहले चाची से मामूली विवाद हो गया था और वे दो दिन पहले बच्चों को लेकर कानपुर स्थित अपनी बहन के घर चली गई थी पत्नी के चले जाने से आहत चाचा नंदकिशोर ने बुधवार की सुबह ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक के घर में पत्नी लक्ष्मी व 8 वर्षीय पुत्र अंकुर है मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मृतक के भतीजे द्वारा अपने चाचा की शव की शिनाख्त कर लेने के बाद शव का पीएम कराया। गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *