मोहनलालगंज लखनऊ-मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहनलालगंज के जबरौली गांव में बुधवार की शाम उपेंद्र कुमार पुत्र विष्णु कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष का गांव के बाहर खेत में बनी झोपड़ी में रस्सी के सहारे शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला मृतक के भाई संजय ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है मृतक अविवाहित था और भाइयों के साथ मिलकर खेती-बाड़ी करता था मृतक सहित पांच भाई थे। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |