लखनऊ। आलमबाग पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी के ई रिक्शा संग गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया है।आलमबाग अतिरिक्त प्रभारी शिव शंकर महादेवन ने बताया कि बुधवार को थाने में चोरी की धारा में दर्ज मुकदमे के आरोपी को पूरन नगर फुफा के मकान में थाना मानकनगर लखनऊ को पंजाब नेशनल बैंक शाखा आलमबाग क्षेत्र से चोरी के ई रिक्शा नम्बर यूपी 32 एल एन
5808 संग गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना परिचय करन कश्यप पुत्र स्व नरेश कश्यप के रूप में दिया है‌। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। वह नशे का शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता है। आरोपी को थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *