मोहनलालगंज लखनऊ
मोहनलालगंज विकास खण्ड क्षेत्र में कमालपुर विचलिका मजरा बल्दीखेड़ा गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पहलवान बाबा के स्थान पर दो दिवसीय मेले का 1व 2 जनवरी को आयोजित हो रहा है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री पहलवान बाबा जी की याद में मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिन के कार्यक्रम में भजन शाम को रामलीला और रात में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है मेले में दुकानदारों द्वारा दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जो मेले के आकर्षण का केंद्र बना है मेला कमेटी कमालपुर विचलिका के द्वारा तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं दुकानदारों को लाइट सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं स्थानीय पुलिस का भी बेहतर सहयोग मिलेगा