मोहनलालगंज लखनऊ
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कनकहा में अनन्त हॉस्पिटल के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने मजदूर सहित महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार होने की फिराक में था कि राहगीरों ने कार चालक व उसमें बैठे लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सुजीत पुत्र राम नरेश मस्तीपुर थाना निगोहा लखनऊ ने मोहनलालगंज पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि माता राघुरा और उनके साथ जगदीश रावत लखनऊ रायबरेली नेशनल हाईवे पर आग जलाकर बैठे थे। तभी रायबरेली की तरफ से आ रही कार के चालक द्वारा तेज गति व शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए माता व उनके साथ बैठे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। टक्कर मार कर चालक फरार होने के फिराक में था तभी राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के बेटे की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी