मोहनलालगंज लखनऊ

मोहनलालगंज उपजिला धिकारी ने भीषण ठंड को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र की गौशालाओं का निरीक्षण किया वही गौशाला में अनियमिताएं मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। मोहनलालगंज उप जिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्य ने गुरुवार की दोपहर भीषण ठंड को देखते हुए कमालपुर बिचिलका गांव में निराश्रित गोवंशों के लिए बनी गौशाला का निरीक्षण किया गौशाला में 152 गोवंश पाए गए निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंदगी को देखते हुए ग्राम प्रधान समेत गोपालकों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए वहीं बीमार पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टर को पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गौशाला में पशुओं के लिए बनाए गए टीन शेड पर्याप्त न होने पर एवं गोवंशों के लिए अलाव व काऊ कोट की समुचित व्यवस्था के लिए मोहनलालगंज खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह से फोन पर वार्ता कर पशुओं की संख्या के अनुपात में टीन शेड बढ़ाने व भीषण ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था जल निकास गोवंशो के लिए काऊ कोट का उचित प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *