महोबा-ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांति, सौहार्द व अनुशासन के साथ सम्पन्न कराने हेतु महोबा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आ रहा है। आगामी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत करिया पठवा, ईदगाह एवं नमाज स्थल का निरीक्षण किया गया तथा जनपद के ईदगाहों एवं प्रमुख नमाज स्थलों का पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में संभावित भीड़-भाड़ वाले इलाकों, ईदगाहों, कुर्बानी स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। अमन-चैन बनाए रखने हेतु धार्मिक गुरुओं एवं समुदाय के गणमान्य नागरिकों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की गई। कुर्बानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुर्बानी के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी संबंधितों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्टों पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन से निगरानी, तथा पैदल गश्त जैसे प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, त्याग और प्रेम का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *