महोबा, । थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो वांछित तथा एक वारंटी अभियुक्त शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रविकान्त गोंड के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पहले मामले में उपनिरीक्षक सनय कुमार ने पुलिस टीम के साथ थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 356/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित पीड़िता को पुलिस लाइन तिराहा के पास से बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। मामले में वांछित अभियुक्त अक्कू उर्फ आकाश पुत्र रमाशंकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी काशीराम कॉलोनी, सुभाष नगर, महोबा को पुलिस लाइन तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

दूसरे मामले में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुकदमा संख्या 101/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित पीड़िता को परमानन्द चौक से बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। मामले में वांछित अभियुक्त पुष्पेंद्र श्रीवास पुत्र संतोष श्रीवास, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम मोती कटरा, थाना गरौठा, जनपद झांसी को परमानन्द चौक से गिरफ्तार किया गया।

वहीं तीसरे मामले में उपनिरीक्षक अभिनव सिंह ने कांस्टेबल जितेन्द्र यादव के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 386/18, अपराध संख्या 125/18, धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त प्रदीप बसोर पुत्र मुन्ना देवीदीन, निवासी राठ चुंगी, सर्राफीपुरा, थाना कोतवाली नगर, महोबा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

अक्कू उर्फ आकाश पुत्र रमाशंकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी काशीराम कॉलोनी, सुभाष नगर, महोबा।

पुष्पेंद्र श्रीवास पुत्र संतोष श्रीवास, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम मोती कटरा, थाना गरौठा, जनपद झांसी।

प्रदीप बसोर पुत्र मुन्ना देवीदीन, निवासी राठ चुंगी, सर्राफीपुरा, थाना कोतवाली नगर, महोबा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमों में उपनिरीक्षक सनय कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक अभिनव सिंह सहित थाना कोतवाली नगर पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *