महोबा -ग्रामीण पंचायतों की नदिओं एवं तालाबों की खुदाई कार्य की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी नें उपायुक्त मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात के पहले नदियों एवं तालाबों का खुदाई कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारिओं को निर्देशित करते हुए कहा कि उपजिलाधिकारीयों द्वारा जो भूमि वृक्षारोपण हेतु चयनित करके दी गयी हैं उस भूमि का निरीक्षण करके 15 जून तक उसमे तारबाड़ी, बोर या सिंचाई कि व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी महोदया नें तालाब एवं नदी खुदाई कार्य में लापरवाही बरतने पर खंड विकास अधिकारी कबरई, चरखारी, पनवाड़ी, जैतपुर एवं एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए और कहा कि जब तक खुदाई कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण ना हो जाये तब तक इनका वेतन ना निकाला जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व  राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर  जितेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, उपजिलाधिकारी चरखारी डॉ प्रदीप कुमार, सभी खंड विकास अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *