महोबा -जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व प्रशासन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा-जिसमें रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र, इन्स्ट्रक्शन दाखिल किये जाने एवं मा० न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्यावेदनों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति, राजस्व वाद, धारा-80 के लम्बित प्रकरणों से सम्बन्धित, अतिक्रमण एवं नजूल, संग्रह, पट्टा आवंटन / कब्जा सत्यापन, आडिट सम्बन्धी कार्य, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, धारा 34 के आदेशों के अमल दरामद की फीडिंग, आय, जाति प्रमाण पत्रों की फीडिंग, जन सूचना अध्यादेश के कार्य, डिजिटल क्रॉप सर्वे, अतिवृष्टि एवं जल भराव से दैवी आपदा कार्यो की समीक्षा, स्वामित्व योजना/अंश निर्धारण की समीक्षा की तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने धारा 24 पत्थरगड्डी की समीक्षा करते हुए कहा कि आदेश होने के 15 दिन के अंदर पत्थर गड्डी हो जानी चाहिए, इस कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारिओ पर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए और कहा कि जो भी पत्थरगड्डी लंबित हैं उन्हें बारिश के पहले करवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने धारा 116 पर विशेष ध्यान देने तथा लंबित प्रकरणों का समयसीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारीओं को निर्देशित करते हुए कहा कि 03 वर्ष से अधिक पुराने वादों में सुनवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा तहसील स्तर पर पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व राम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, उपजिलाधिकारी चरखारी डॉ प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।