70वी वाहिनी  सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत राजन कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट के दिशा निर्देशन में आज डॉ. सौरभ सिंघई, पशुचिकित्सा अधिकारी, नीम गांव लखीमपुर खीरी, के सहयोग से 70वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र  के अंतर्गत “डी”समवाय  के AOR में नि:शुल्क पशुचिकित्सा शिविर (VCA) का आयोजन किया गया है। आयोजित शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई जिसमें 81 जानवरों का मुफ्त जांच कर निःशुल्क दवा दी गई । डॉ. सौरभ सिंघई, पशुचिकित्सा अधिकारी, ने ग्रामवासियों को जानवरों को बरसात के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचाव के उपाय बताए । इस मौके पर वाहिनी से पहुंची पशुचिकित्सा टीम सहित “डी” समबाय प्रभारी प्रदीप कुमार सहायक कमांडेंट तथा अधीनस्थ अधिकारी व बलकर्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *