मोहनलालगंज लखनऊ

 

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई एवं उसके परिवार जनों ने छोटे भाई व उनकी पत्नी को लाठी-डंडों से मारा पीटा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है धर्मावत खेड़ा की रहने वाली सविता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की सुबह मेरे जेठ अश्वनी व् जेठानी एवं अखिलेश , राज व चांदनी ने मिलकर मेरे पति बिंदु और मुझे घर के पास लगे अंबार के पेड़ का फल तोड़ लेने का झूठा आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से मारा पीटा जिससे मुझे व मेरे पति को चोटें आई हैं इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *